कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को दी रंगोत्सव की शुभकामनाए

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के निजी आवास पर पहुंचकर उन्हें रंगों के पावन पर्व होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता का पर्व है। यह त्योहार समाज में प्रेम, एकता और सकारात्मकता का संदेश देता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों को रंगोत्सव की बधाई देते हुए अपील की कि सभी लोग इस पर्व को उल्लास शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा आपसी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ प्रेम पूर्वक त्योहार की खुशियां साझा करें। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि होली का पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *