उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ( मिडिया राइट ) द्वारा डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को राज्य मे 27 सालों से खेलो के उचित विकास के लिए सम्मानित किया

देहरादून: उत्तराखंड के फेमस पूर्व नेशनल रेफरी, इंटरनेशनल खिलाडी, कोच, राज्य आंदोलनकारी, समाजिक कार्यकर्त्ता डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ( पी एच डी फुटबाल) को देहरादून के संस्कृति विभाग के सभागार मे उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष अमित सिंह नेगी, उपाध्यक्ष विक्रम श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया डॉ रावत ने सभी पत्रकार साथियों का तह दिल से धन्यवाद प्रदान किया और कहा की 27 सालों से राज्य खेल फुटबाल के लिए जीवन समर्पित कर रखा है और 57 साल की उम्र मे भी युवा जैसा जोश है

और उत्तराखंड के फुटबाल खिलाडी, कोच और रेफरी बना रहे है अभी तक 27000 से अधिक युवाओं का भविष्य निश्वार्थ भाव से बनाया है और राज्य के लिए निशुल्क सेवा प्रदान कर रहे है डॉ रावत युवाओं को नशे, मोबाइल और फ़ास्ट फूड से दूर रहने की सलाह देते है डॉ रावत ने बेहतरीन डांस कर सभी पत्रकारों का दर्शकों का मन मोहा और फिटनेस से अवगत कराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *