मिर्गी का दौरा पड़ने से ट्रैक्टर चालक की मौत

हरिद्वार। रवासन नदी के गेट नंबर-3 नौरंगाबाद क्षेत्र में खनन के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के अनुसार, शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रवासन नदी क्षेत्र में वन विकास निगम की देखरेख में खनन चल रहा है, जहां बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और डंपर खनन सामग्री निकालने में जुटे हुए हैं। इसी दौरान मोनू (40) पुत्र जयप्रकाश निवासी बिशनपुर खनन में लगे ट्रैक्टर को चला रहा था।

बताया जा रहा कि वह खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर नदी से बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था। तभी उसे अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। इस कारण उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। मौके पर मौजूद साथियों ने उसे तुरंत एक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *