हरिद्वार। थाना क्षेत्र के गांव बुक्कनपुर में दो पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रविवार को गांव बुक्कनपुर में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग पीड़ित के घर में घुस आए। इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और धमकी देकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से जा चुके थे।
मामले में पीड़ित महिला रंजना देवी पत्नी मोहन लाल निवासी बुक्कनपुर ने थाना पथरी में तहरीर देकर बताया कि सत्यवीर सिंह, उसका बेटा अंकित कुमार, शरद राव उर्फ टिवंकल पुत्र सत्यवीर सिंह और रेखा देवी पत्नी सत्यवीर सिंह ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
थानाध्यक्ष पथरी मनोज नौटियाल ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।