हाइवे पर बढ़ती दुर्घटनाएं चिंता का विषय- सुनील सेठी

हरिद्वार। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा और ज्वालापुर व्यापार मंडल ने नेशनल हाईवे पर बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताई है। इस बाबत पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी और व्यापार मंडल अध्यक्ष हरविंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम मयूर दीक्षित को पत्र सौंपा। सेठी ने कहा कि तेज रफ्तार, रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन, पथ प्रकाश की कमी और अनावश्यक कट जैसी कई खामियों के कारण सड़क हादसे बढ़ रहे हैं।

इसके लिए एनएचएआई, जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस को सख्त कदम उठाने की जरूरत है। चिल्ला-बैराज मार्ग से भीमगोड़ा पार्किंग, सर्वानंद घाट तक, नए रानीपुर से सिंहद्वार कनखल पुलिया तक, ज्वालापुर रेलवे पुल के नीचे और गुरुकुल से सिंहद्वार अंडरपास तक विपरीत दिशा में चलने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई हो। विभिन्न फ्लाईओवरों पर सीसीटीवी कैमरे, रिफ्लेक्टर और गति संकेतक लगाए जाएं। अनावश्यक कट को बंद कर उचित दूरी पर डिवाइडर लगाए जाएं।

इस दौरान अर्पण ग्रोवर, भूषण लाल अरोड़ा, सौरभ अरोड़ा और गुड्डू सिंह भी मौजूद रहे।फ्लाईओवर के नीचे नो-पार्किंग जोन बनाएंहरविंद्र सिंह ने कहा कि ज्वालापुर से उत्तरी हरिद्वार तक फ्लाईओवर के नीचे सभी कट को नो-पार्किंग जोन घोषित कर अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। इसके अलावा सड़क पर पथ प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। खराब स्ट्रीट लाइट को तुरंत बदला जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि हर फ्लाईओवर के नीचे एनएच की ओर से फायर सर्विस गाड़ी की व्यवस्था भी की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *