हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने शराब तस्करी और सट्टेबाजी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आबकारी और जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज किया। एसएसपी के निर्देश पर नशा और जुआ-सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान जारी है।
इसी क्रम में पुलिस ने मोहल्ला कड़च्छ निवासी कैलाश पुत्र भवानी प्रसाद को माल्टा मार्का के 50 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया। घास मंडी वाल्मीकि बस्ती निवासी भारत पुत्र स्वर्गीय मोहन को सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया। उससे सट्टा पर्ची, डायरी, पेन और 1480 रुपये बरामद किए गए। इसकी पुष्टि कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने की है।