सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान 75 वर्षीय रामकिशन निवासी जगजीतपुर के रूप में हुई है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार शाम मांगेराम की पुलिया के पास हुई।

रामकिशन सड़क किनारे खड़े थे कि पीछे से आए एक सांड ने अचानक हमला कर दिया। सांड ने टक्कर मारकर सड़क पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को आसपास के लोगों ने एक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। थाना प्रभारी डीएस रावत ने बताया कि परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।खड़खड़ी-जगजीतपुर में लावारिस पशुओं का आतंकलोगों का कहना है कि जगजीतपुर और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से लावारिस पशुओं से खतरा बना हुआ है।

कई बार शिकायत के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। खड़खड़ी और जगजीतपुर में इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें घायल हुए लोग अब तक ठीक नहीं हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *