हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के पदार्था गांव में गुरुवार देर शाम हरिद्वार से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे खेत में जा गिरी। पुलिस के अनुसार, बाइक पर सवार शंकर (17 वर्ष) पुत्र रामपाल और गोलू पुत्र संदीप निवासी सुल्तानपुर को गंभीर चोट आई है।
राहगीरों ने मौके पर पहुचकर कार में फंसे चालक तनिष्क पुत्र अशोक वर्मा, साहिल और साकिर निवासी सुल्तानपुर को बाहर निकाला। इसके बाद तीनों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार में बैठे तीनों को हल्की चोट आई और उनको उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। फेरुपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि कार और बाइक की टक्कर हुई है और सभी घायलों को सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।