हरिद्वार। शहर के कई इलाकों में तीन महीने बाद घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। यह नियम उन क्षेत्रों में लागू होगा, जहां पीएनजी पाइपलाइन बिछाई गई है। प्रशासन ने पीएनजी कंपनी को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इन क्षेत्रों में पीएनजी कनेक्शन अनिवार्य होगा। हरिद्वार में वर्तमान में करीब 15 हजार घरों में पीएनजी का उपयोग हो रहा है। इससे आमजन को सिलेंडर के लिए अलग से चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
नए कनेक्शन के लिए उपभोक्ता एचएनपीजीएल कंपनी के मोबाइल नंबर-9953909486 पर संपर्क कर सकते हैं। इस कंपनी का दावा है कि कनेक्शन के 24 घंटे के भीतर पीएनजी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि जिन घरों के पास से पीएनजी पाइपलाइन गुजर रही है, उनके लिए कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। तीन महीने बाद इन उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की सप्लाई बंद कर दी जाएगी और पीएनजी ही मिलेगी।
एलपीजी की तुलना में पीएनजी कुछ सस्तीहरिद्वार में एलपीजी सिलेंडर वर्तमान में 932 रुपये में उपलब्ध है। जबकि, इसके बराबर पीएनजी की कीमत करीब 925 रुपये है। इससे उपभोक्ताओं को सात रुपये की बचत होगी और गैस की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।एलपीजी पर निर्भरता कम करने का प्रयासखाड़ी देशों में युद्ध के बीच भारत में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर असर पड़ रहा है।
इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा-3 के तहत पेट्रो उत्पादों के उत्पादन, भंडारण और आपूर्ति को विनियमित करने के लिए आदेश जारी किए हैं। इसके तहत पीएनजी कनेक्शन बढ़ाए जाएंगे और नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी।