आज मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया

हरिद्वार। जिले में बुधवार को बिजली कड़कने के साथ आंधी, तूफान और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसका ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार तेज सतही हवाएं चलेगी।

साथ ही चमक गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं, नौ अप्रैल को इसका येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *