घुसकर मोबाइल और नकदी चोरी

हरिद्वार।  सिडकुल थाना क्षेत्र की रावली महदूद स्थित महावीर विहार कॉलोनी में बुधवार देर रात घर में घुसे दो युवकों ने मोबाइल फोन और गुल्लक में रखी नकदी चोरी कर ली। मकान मालिक की पत्नी के जागने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित विपिन गिरी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह 26 मई की रात कंपनी में ड्यूटी पर गए थे। इसी दौरान दो युवक घर के गेट से चढ़कर अंदर घुस गए।

आरोप है कि एक युवक के हाथ में सरिया भी था। पत्नी के जागने और शोर मचाने पर दोनों युवक मौके से भाग निकले। विपिन गिरी के अनुसार बच्चों को उठाकर सामान की जांच की गई तो एक मोबाइल फोन और एक गुल्लक गायब मिली। गुल्लक में करीब 10 हजार रुपये रखे थे। सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *