गंगा में मगरमच्छ ने कुत्ते को बनाया निवाला

हरिद्वार:  कनखल थाना क्षेत्र में बुधवार को ग्राम पंजानहेड़ी के पास गंगा नदी में मगरमच्छ ने एक कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। घटना के दौरान मौके पर ग्रामीणों की बड़ी भीड़ जमा हो गई। साथ ही ग्रामीणों ने पूरी घटना मोबाइल कैमरे में कैद कर ली। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।

घटना दोपहर के समय की है। जब गलती से एक कुत्ता गंगा नदी में उतर गया। इस दौरान एक मगरमच्छ काफी दूर से कुत्ते का पीछा करने लगा। देखते ही देखते मगरमच्छ कुत्ते सहित गंगा के पानी में ओझल हो गया। घटना से स्थानीय लोगों में दशहत का माहौल बन गया। बता दें कि बड़ी संख्या में क्षेत्र में लोग गंगा में पहुंचते हैं। मारगमछ की वजह से गंगा के भीतर लोगों के साथ हादसे का खतरा बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *