ओंटारियो संसद में सम्मानित हुए डॉ. चिन्मय पण्ड्या

हरिद्वार। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या को कनाडा के ओंटारियो प्रांत की संसद ने समाजोपयोगी योगदान और मानवीय सेवा कार्यों के लिए विशेष सम्मान से सम्मानित किया। जन्मशताब्दी वर्ष के संदेश के वैश्विक प्रसार के लिए कनाडा प्रवास पर पहुंचे डॉ. पण्ड्या ने प्रवासी भारतीयों और स्थानीय नागरिकों के बीच भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों तथा मानवीय चेतना के प्रसार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।

सम्मान समारोह में सांसद शरेफ सबावे ने डॉ. पण्ड्या के समाज के प्रति समर्पण, उत्कृष्ट नेतृत्व और सेवा कार्यों की सराहना की। प्रवास के दौरान डॉ. पण्ड्या ने बीएपीएस स्वामीनारायण कनाडा के अध्यक्ष गुणसागरदास स्वामी से भी भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *