ओबीसी आरक्षण बढ़ाने की मांग उठाई

हरिद्वार।  वाल्मीकि चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि उत्तराखंड में मूल निवास और स्थायी निवास प्रमाण पत्र से जुड़ी विसंगतियों को सरकार शीघ्र दूर करे।

समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित सुमित तिवारी ने प्रदेश में ओबीसी आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवार आरक्षण व्यवस्था के कारण ओबीसी वर्ग को संविधान प्रदत्त आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। बैठक में महेंद्र प्रसाद यादव, दीक्षांत शर्मा, आदेश उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *