महिलाओं के लिए आरक्षण बिल पास होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने जताया सीएम का आभार

हरिद्वार। सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण विधेयक ध्वनिमत से पारित होने पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल के नेतृत्व में प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मातृशक्ति का सम्मान करते हुए महिलाओं बहुत बड़ा तोहफा दिया है। भाजपा सरकार हमेशा से महिलाओं की चिंता करती आई है। महिलाओं के लिए आरक्षण बिल पास होना इसका प्रमाण है। इस अवसर पर रीता चमोली, मनु रावत, शशि जुयाल, मोहिनी पोखरिया, कंचन ठाकुर, भावना, शकुंतला देवलाल, बिमला नैथानी, आशा कोठारी, आदि शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *