वीकेंड पर हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब सुबह ही भर गईं प्रमुख पार्किंग

हरिद्वार।  वीकेंड पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से हर की पैड़ी और गंगा घाट दिनभर गुलजार रहे। सुबह ही प्रमुख पार्किंग स्थल भर गए, जबकि पुलिस और यातायात पुलिस पूरे दिन व्यवस्था संभालने में जुटी रही। भीड़ बढ़ने के साथ हर की पैड़ी के आसपास स्थित प्रमुख पार्किंग स्थल भी सुबह के समय ही पूरी तरह भर गए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग और गड्ढा पार्किंग में वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पार्किंग फुल होने के कारण कई वाहन चालकों को वैकल्पिक स्थानों पर वाहन खड़े करने पड़े। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस और यातायात पुलिस पूरे दिन व्यवस्था संभालने में जुटी रही।

प्रमुख मार्गों और पार्किंग स्थलों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, ताकि यातायात सुचारु बना रहे।दिन चढ़ने के साथ हर की पैड़ी, ब्रह्मकुंड और आसपास के घाटों पर श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई। हालांकि अन्य वीकेंड की तुलना में इस बार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति नहीं बनी, जिससे बाहरी क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिली। वहीं चंडीघाट की ओर से सीसीआर जाने वाली सर्विस लेन पर कुछ समय के लिए वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात धीमा रहा। यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली और कुछ ही देर में आवागमन सामान्य करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *