हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम के कर्मचारियों ने रविवार को शहर में 216.50 मीटर टूटी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया। इस दौरान शहर की चार क्षेत्रों की सड़कों पर पैच वर्क किया गया।
परियोजना प्रबंधक मिनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज एक और पैकेज दो की सड़कों का पुनर्निर्माण काम गतिमान है। रविवार को न्यू बस्ती, शांति मार्ग, राज विहार फेज एक, राज विहार फेज तीन में सड़कों की मरम्मत का काम किया गया। शहर की अन्य टूटी सड़कों का पैच वर्क भी जल्द पूर्ण किया जाएगा।