पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का स्वागत, फल और पानी वितरित

हरिद्वार। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान पुल जटवाड़ा, ज्वालापुर में शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान कांवड़ियों को फल, पानी, जीरा पानी और बिस्किट वितरित कर उनकी सकुशल यात्रा की कामना की गई। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने किया, जबकि पार्षद एवं वरिष्ठ पंजाबी नेता हरविंद्र सिंह ने साथियों के साथ शिवभक्तों का स्वागत किया। सुनील सेठी ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना शिव आराधना से कम नहीं है।

कई किलोमीटर पैदल चलकर पवित्र गंगाजल अपने शिवालयों तक पहुंचाने वाले शिवभक्त कठिन तपस्या के साधक हैं।उन्होंने कहा कि धूप, बारिश और कठिनाइयों की परवाह किए बिना शिवभक्ति में लीन इन श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। पार्षद हरविंद्र सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्थानीय व्यापार और छोटे कारोबारियों के लिए भी संबल का कार्य करती है। इस अवसर पर अजय अनेजा, संदीप मेहता, सुनील अरोड़ा, संजीव सहगल, सुरेंद्र भटेजा, राजकुमार अरोड़ा, सुरेंद्र नरूला, अर्पण ग्रोवर, केवल बजाज, अनिल शर्मा और गिरीश भाटिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *