मोडिफाइड ट्रैक्टर आकर्षण का केंद्र

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा में इस बार मॉडिफाई ट्रैक्टर भी काफी संख्या में कांवड़िये लेकर आए हैं। बड़े बड़े टायर वाले ट्रैक्टर को लेकर डेकोरेट कर कांवड़िये हाईवे पर चल रहे हैं। अधिकतर हरियाणा और पश्चिमी यूपी से इस प्रकार के ट्रैक्टर धर्मनगरी पहुंच रहे हैं। कुछ वापस चले गए कुछ डाक कांवड़ चलने पर वापस निकलेंगे। मोडिफाइड ट्रैक्टर के प्रति युवा बहुत आकर्षित हो रहे हैं। जहां भी ट्रैक्टर दिखता है युवा और बच्चे सेल्फी और फोटो के लिए पहुंच रहे हैं।

बल्लभगढ़ निवासी संजय कुमार ने बताया कि एक ट्रैक्टर को मॉडिफाई करने में लगभग 20-30 लाख खर्च होता है। इस प्रकार के ट्रैक्टर से खेतों में कार्य नहीं किया जाता है। यह ट्रैक्टर सिर्फ मेले या प्रदर्शन के दौरान दिखते हैं। सोनीपत निवासी सुमित दहिया ने बताया कि दिल्ली किसान आंदोलन के समय से इस प्रकार के ट्रैक्टर सड़क पर निकले हैं। उसके बाद से युवाओं की पहली पसंद हो गए हैं। कांवड़ यात्रा में भी इन ट्रैक्टरों का बहुत क्रेज है। भीड़ में चलने में कुछ परेशानी तो होती है लेकिन चला लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *