बारिश में ऊर्जा निगम के बिजली घर की दीवार गिरी, गुणवत्ता पर सवाल

हरिद्वार: ऊर्जा निगम के पुल जटवाड़ा बिजली घर की चारदीवारी गुरुवार सुबह बारिश के दौरान भर भरा कर गिर गई। गनीमत रही कि इस दौरान कर्मचारियों और राहगीरों के साथ कोई हादसा नहीं हुआ। घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। संबंधित ठेकेदार की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। आरोप है कि ठेकेदार ने निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की और मजबूती के लिए दीवार के बीच आवश्यक आरसीसी कॉलम तक नहीं बनाए गए। जिसके चलते दीवार मामूली बारिश का दबाव भी नहीं झेल सकी और गिर गई।

गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ठेकेदार के निर्माण कार्यों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे है। कई स्थानों पर खामियां सामने आ रही है। आपरो है कि निर्माण के एक साल के भीतर दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं उपखंड अधिकारी शिल्पी सैनी ने कहा कि दीवार का दोबारा निर्माण कार्य कराया जाएगा। साथ ही दीवार के गिरने के कारणों की भी जांच कराई जाएगी। जांच में लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *