कांवड़ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य शिविरों में 2.32 लाख से अधिक की ओपीडी

हरिद्वार। कांवड़ मेले के अंतिम दौर में बड़ी संख्या में शिवभक्त स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को जिले में 13,069 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें फंगल संक्रमण और बुखार के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। जबकि कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद 11 अगस्त तक 2,32,711 श्रद्धालु और अन्य मरीजों ने ओपीडी में उपचार कराया। रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार 2,577 मरीज बुखार की शिकायत लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। वहीं 2,075 मरीजों में फंगल संक्रमण, 2,121 में दुर्घटना में चोट, 623 में डायरिया और 247 मरीजों में जलने की शिकायत मिली।

अन्य बीमारियों के 5,375 मरीजों का उपचार किया गया। जबकि पूरी कावंड़ यात्रा के दौरान अब तक फंगल संक्रमण के 39,452, बुखार के 41,893 और दुर्घटना में चोट के 18,796 मामले सामने आये। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को पांच मरीजों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। कांवड़ मेले के दौरान 254 मरीज रेफर किए जा गए। जबकि मेले की अवधि में कुल 18 मौतें दर्ज की गई हैं। इनमें चार मौतें पानी में डूबने से हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *