बैरागी कैंप में विभागीय भूमि से दो पेड़ काटे

हरिद्वार। बैरागी कैंप में सिंचाई विभाग की भूमि से दो पेड़ अवैध रूप से काटने का मामला सामने आया है। आराजी द्वितीय उत्तरी खंड गंगा नहर के जिलेदार ने कनखल कोतवाली में तहरीर दी।

विभागीय जांच में बैरागी कैंप निवासी केके शर्मा पर पेड़ काटने का आरोप सामने आया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *