हरिद्वार। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से प्रथम हरिद्वार टी-20 क्रिकेट लीग के लिए खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 13 और 14 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल एचआरडीए कॉम्प्लेक्स, देवपुरा चौक में होंगे, जहां उत्तराखंड के 16 वर्ष या उससे अधिक आयु के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
एसोसिएशन के सचिव अमित कुमार रॉय ने इसकी जानकारी दी है।