99 हजार रुपये का संदिग्ध लेनदेन, साइबर धोखाधड़ी की आशंका में केस दर्ज

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में साइबर धोखाधड़ी से जुड़े संदिग्ध बैंक खाते का मामला सामने आया है। समन्वय पोर्टल पर जांच के दौरान 99,156 रुपये के लेनदेन की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक विजय प्रकाश ने समन्वय पोर्टल के प्रतिबिंब सेक्शन से म्यूल अकाउंट से संबंधित जानकारी डाउनलोड की।

इसमें ज्वालापुर के आर्यनगर चौक स्थित बैंक खाते से दो मार्च 2026 को 99,156 रुपये का लेनदेन दर्ज मिला। जांच के दौरान राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज शिकायत का भी अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता जेबी कौशिक निवासी द्वारका, दिल्ली ने चार मार्च 2026 को द्वारका साइबर पुलिस थाने में साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध लेनदेन के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *