हरिद्वार। ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित शहजाद अली की ओर से साइबर पुलिस पोर्टल पर दर्ज कराई गई दो शिकायतों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतों में कुल 69 हजार रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की रकम दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, ज्वालापुर के मोहल्ला कैतवाड़ा, बकरा मार्केट के पास निवासी 40 वर्षीय शहजाद अली पुत्र राशिद अहमद ने 27 सितंबर 2026 को साइबर पुलिस पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराई थीं।
शिकायतों में एक मामले में 38,998.45 रुपये और दूसरे में 30,001.77 रुपये की धोखाधड़ी की रकम दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।