हरिद्वार हरिद्वार। पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय में नियुक्त सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी गण को एसएसपी अजय सिंह द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।
उक्त के अतिरिक्त जनपद के सभी थाना/कोतवाली, शाखाओं एवं कार्यालय में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*शपथ -*
*‘‘हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म-वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।‘‘*