उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड व हरिद्वार पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता

उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार को सूचना मिली कि कुछ व्यक्तियों द्वारा सिकरोड़ा भगवानपुर स्थित में गोकशी की गई हैं उनमें से एक व्यक्ति बाइक पर गोमांस बिक्री हेतु थाना बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत लाने वाला है।

उक्त सूचना पर उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड व हरिद्वार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा काली माता तिराहा बहादराबाद से 01 अभियुक्त को बाइक से गौ मांस की तस्करी करते हुए दबोचा गया।

जिसके द्वारा अपने साथियों असलम उर्फ टांडा व अजीम निवासी ग्राम सिकरोड़ा के साथ मिलकर एक गाय को काटा गया था। जिसके गौ मांस को वह अलीपुर गांव के रुखसाना के घर लेकर जा रहा था।

उक्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बहादराबाद पर धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अन्य अभियुक्त गण की तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1:- तस्सवर पुत्र मकसूद निवासी ग्राम सिकरोड़ा थाना भगवानपुर हरिद्वार

अन्य अभियुक्तगण
1:- असलम उर्फ टांडा पुत्र मुस्ताक निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, हरिद्वार
2:- अजीम पुत्र शफक्कत निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, हरिद्वार
3:- रुकसाना पत्नी नमालूम निवासी ग्राम अलीपुर, थाना बहादराबाद, हरिद्वार

बरामदगी
1:- लगभग 40 कि0 ग्रा0 गोमांस।
2:- एक काले रंग का बडा बैग
3:- 01 स्पेलेंडर प्लस मो0सा0

पुलिस टीम
1:-उ0नि0 आशीष कुमार
2:-उ0नि0 शरद सिंह
3:-उ0नि0 अशोक सिरसवाल (थाना बहादराबाद)
4:-हे0का0 356 सुनील सैनी
5:-का0 277 ब्रज किशोर
6:-का0 1306 राजेन्द्र
7:-का0 749 बिरेन्द्र सिंह (थाना बहादराबाद)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *