देहरादून, ऋषिकेश व हरिद्वार रूट में किया शामिल
देहरादून। न्यूगो भारत में पहली प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसी बस सर्विस शुरु करके इंडियन ट्रैवल इंडस्ट्री में बदलाव के लिए तैयार है। यह बस सर्विस दिल्ली.देहरादून को आपस में जोड़ती है। इसमें दिल्ली शहर के सारे लोकप्रिय पिकअप प्वाइंट्स को शामिल किया गया है जैसे आईएसबीटी कश्मीरी गेट पीएफ1, जमुना बाजार, न्यूगो लाउंज,आर के आश्रम, आईएसबीटी आनंद विहार और नोएडा सेक्टर-62 अंडरपास,देहरादून के मशहूर पिकअप प्वांइट्स में आईएसबीटी देहरादून, रिस्पना फ्लाईओवर, ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की शामिल हैं। दिल्ली, देहरादून के अलावा न्यूगो दूसरे पॉपुलर डेस्टिनेशन्स को भी जोड़ता है जैसे दिल्ली, चंडीगढ़, दिल्ली, जयपुर और दिल्ली.आगरा। न्यूगो की प्राथमिकता अपने पैसेंजर्स को सेफ्टी,आराम और इकोफ्रेंडली सर्विस
देनाहै जिससे उन्हें सफर का एक बेमिसाल अनुभव मिल सके। न्यूगो की टीम अपने पैसेंजर्स को सबसे आरामदायक ट्रैवल का अनुभव देने के लिए पूरी तरह से तैयार है । जिसके लिए उनकी बसों में सीसीटीवी सर्विलांस, आरामदायक सीटें और अच्छी ट्रेनिंग पाए हुए कोच होस्ट शामिल हैं जो किसी भी सहायता के लिए हर समय तैयार रहते हैं कंपनी समय पर बस के प्रस्थान की गारंटी देती है पैसेंजर्स को वेटिंग के समय आरामदायक अनुभव देने के लिए न्यूगो ने चुनिंदा हरों में लाउन्ज भी लांच करें हैं,ट्रैवल के परंपरागत तरीके से अलग एक सस्टेनेबल विकल्प देकर न्यूगो इलेक्ट्रिक कोच सर्विस के जरिए अर्बन इलाकों में पॉल्यूशन के स्तर को कम करने में अपना योगदान दे रही है। न्यूगो जीरो टेल पाइप उत्सर्जन पैदा करती है जो अपने इकॉलॉजिकल कार्बन फुटप्रिंट को लेकर चिंतित पैसेंजरों को एक एनवायरमेंट फ्रेंडली विकल्प देता है। न्यूगो के वेबसाइट न्यूगो इन और न्यूगो एप के जरिए बस टिकट बुक कराना बहुत आसान है न्यूगो एप प्ले स्टोर या एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं ।
ग्रीनसेल मोबिलिटी के सीईओ और एमडी देवेन्द्र चावला ने कहा कि न्यूगो का मानना है कि हर यात्रा आरामदायक और सुरक्षित दोनों होनी चाहिए। भारत की पहली इंटर कसिटी इलेक्ट्रिक एसी कोच के लॉन्च के साथ हमने इस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक जरूरी कदम उठाया है।हमारी ये मॉडर्न बसें इस तरह से डिजाइन की गई हैं कि वे पैसेंजरों को बहुत आरामदायक लगेगीं।इतना ही नहीं हमने सेफ्टी के सारे आधुनिक फीचरों को भी अपनी बसों में शामिल किया है जो न्यूगो के साथ ट्रैवल को सबसे सुरक्षित बनाते हैं। हमें इस बात पर गर्व है कि हम भारत में सस्टेनेबल और सुरक्षित ट्रांसपोर्ट देने के मामले में सबसे आगे रहें हैं और अपने इनोवेटिव नजरिए के साथ इस इंडस्ट्री में नए बेंचमार्क कायम करने की उम्मीद करते हैं।आज ही न्यूगो के साथ बुकिंग करके भारत की पहली प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसी कोच बसें का अनुभव करें।