भूपतवाला हरिद्वार स्थित भूखंड को लेकर चल रहा है विवाद, भूस्वामी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

शहर कोतवाली में बीते कल लुधियाना पंजाब निवासी श्री देवी दयाल शुक्ल पुत्र कमला प्रसाद शुक्ल द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से शिकायत देकर उत्तरप्रदेश के 03 युवकों पर भूपतवाला स्थित भूखंड कब्जाने का प्रयास करने व असफल रहने पर गाली गलौच/ धमकी देने तथा उक्त विवादित जमीन पर खण्डित धार्मिक मूर्तीयां डालकर प्रकरण को धार्मिक रूप देते हुए आमजन की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया।

धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला होने के चलते प्रकरण का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय सिंह द्वारा शहर कोतवाल भावना कैंथोला को तत्काल प्रार्थनापत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ठोस विवेचना के निर्देश दिए गए।

उक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली नगर हरिद्वार में तीनों आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 253/23 धारा 120बी, 147, 153ए, 420, 447, 504, 506 भा.द.वी. दर्ज किया गया। विवेचक द्वारा उक्त कुल 3650 वर्गफुट विवादित जमीन एवं धार्मिक भावनाओं को भड़काने सम्बन्धी आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *