ट्रांजिट कैंप में यात्रियों की भीड जुटने से व्यवस्थाएं चरमराई

देहरादून। चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में दूसरे दिन तीर्थयात्रियों की भीड़ जुटने पर सारी व्यवस्थाएं चरमरा कर रह गईं। सुबह से ही यात्री पंजीकरण के लिए लाइन में लगने लगे। सुबह 10 बजे तक एक हजार से ज्यादा यात्री कैंप में एकत्र हो गए थे। यहां आठ काउंटर पर 16 लाइनें लग चुकी थीं। बनाया गया टिनशेड बहुत छोटा पड़ गया और यात्री ध्ूाप में खड़े होने को मजबूर है। सुबह 10 बजे स्लाॅट फुल होने की सूचना दे दी गई, जिसका यात्री विरोध करने लगे। इस बीच यात्रियों की लाइनें टूट गईं, जिससे उनके बीच आपस में भी कुछ देर बहस भी हुई। स्लाॅट फुलहोने की सूचना पर यात्रियों ने कहा कि चार घंटे से लाइन में लगे हैं। पंजीकरण का नंबर आया तो स्लाॅट फुल होने की सूचना दे दी गई। सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक अलग-अलग अंतराल में स्लाॅट उपलब्ध न होने से यात्रियों को पंजीकरण के लिए इंतजार करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक पंजीकरण ठप रहा। इस बीच तमाम यात्री अपनी बारी का इंतजार करने के लिए ध्ूाप में भी बैठ गए, जिस पर प्रशासन ने आनन-फानन में ट्रांजिट कैंप परिसर में टेंट लगवाना शुरू कर दिया। ट्रांजिट कैंप में अब भी कई काम अधूरे हैं। इस कारण कार्यदायी संस्था ने पर्यटन विभाग को इसे हैंड ओवर नहीं किया है। पीने के पानी के पर्याप्त स्टैंड पोस्ट नहीं लगे हैं,जिस कारण तीर्थयात्रियों को पानी के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ा। शौचालयों की सफाई के लिए सफाई कर्मी नहीं हैं। कुछ देर के लिए बिजली गुल हुई तो कैंप के सभी काम ठप हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *