मोटर साईकिल चोरी का अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में 

हरिद्वार

मनोज कुमार पुत्र समय सिंह निवासी बहादराबाद हरिद्वार द्वारा अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस को प्रियदर्शनी पुस्तक केंद्र बहादराबाद के सामने से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में थाना बहादराबाद पर तहरीर दी जिसके आधार पर थाना बहादराबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 169/ 23 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक दिनांक 15/5/2023 को अभियुक्त विभांशु भारती को चोरी किए मोटरसाइकिल सहित बेगमपुर के पास से पकड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *