हरिद्वार। ओबीसी कार्यसमिति कि प्रदेश भर में बैठक आयोजित की जा रही हैं ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा आगामी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने के लिए मानो कमर कस ली है भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को ओबीसी मोर्चा घर-घर गली-गली पहुंचा रहा है प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश गिरी के मार्गदर्शन में निरंतर ओबीसी मोर्चा भाजपा सरकार की उपलब्धियों को घर घर तक पहुंचा रहा है जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता चुनाव के लिए जोरों शोरों से तैयारियों में जुटे हुए हैं रानीपुर विधानसभा विधायक आदेश चौहान ने कहा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जूटे दिखाई दे रहे हैं यह पार्टी के लिए काफी हर्ष का विषय है कि आम कार्यकर्ता चुनावों को लेकर अभी से जागरूक है मीडिया प्रभारी तथा सहायक प्रभारी श्री जितेंद्र चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया की ओबीसी मोर्चा सरकार की योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचा कर आम जनमानस को सरकार की उपलब्धियों से अवगत करा रहा है।