आज दिनांक 19.05.2023 को पुलिस अधीक्षक यातायात हरिद्वार श्रीमती रेखा यादव की अध्यक्षता में ऑटो/विक्रम यूनियनों के पदाधिकारीयों, संचालकों, वाहन स्वामियों के साथ गोष्ठी आहूत की गई।
जिसमें चारधाम यात्रा 2023 एवं आगामी कांवड़ मेला के दृष्टिगत सभी को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करें, ऑटो/विक्रमों को निर्धारित रूट पर ही चलाये, निर्धारित रेट लिस्ट अपने वाहन पर चस्पा करके रखें, सड़कों पर अपने वाहन को अनावश्यक खड़ा ना करें, ओवरलोड सवारी न बैठाएं।
तत्पश्चात सड़क सुरक्षा के अन्तर्गत आम जनता को सडक दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करने एवं दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि की सुरक्षा हेतु उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने हेतु Good Samaritans के अन्तर्गत 02 पुलिस कर्मी व 02 आम नागरिकों को 2500-2500 रूपये प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।
*सम्मानित होने वाले व्यक्तियों/ पुलिस कर्मियों का नाम*
1- अभिषेक ग्राम ढढेरा रुड़की जनपद हरिद्वार
2- अतुल पुत्र अशोक निवासी ग्राम ढढेरा रुड़की जनपद हरिद्वार
3- उपनिरीक्षक सीपीयू नीरज मेहरा
4- यातायात कर्मी रितेश कुमार