उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड का परीक्षा रिजल्ट घोषित

देहरादून।   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। सूबे के संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से जुड़ कर बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी किये। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण एवं श्रेष्ठता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी।
डा. रावत ने बताया कि वर्ष 2023 में कुल 1579 छात्र-छात्राओं ने संस्कृत बोर्ड की परीक्षा दी, जिसमें से इंटरमीडिएट में 87.38 प्रतिशत जबकि हाईस्कूल में 89.58 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए। सूबे के संस्कृत शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि संस्कृत बोर्ड परीक्षा का परीक्षा परिणाम समय पर जारी कर दिया गया है। इसके लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं बोर्ड परीक्षा के आयोजन से जुड़े कार्मिकों की पीठ थपथपाई।
संस्कृत बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से जुड़े विभागीय मंत्री रावत ने बताया कि इस वर्ष परिषदीय परीक्षा में कुल 1579 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए, जिसमें से पूर्वमध्यमा द्वितीय (हाईस्कूल) में 634 जबकि उत्तरमध्यमा द्वितीय (इंटरमीडिएट) में 945 शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *