हरिद्वार पुलिस ने नाबालिक को मिलाया परिजनों से

कोतवाली ज्वालापुर

दिनांक 15/06/2023 को कुमकुम पंडित निवासी भैरव मंदिर मो0 धीरवाली कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा उनके 10 वर्षीय बालक अन्नु के घर से बिना बताए कहीं जाने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 436/23 धारा 363 आईपीसी पंजीकृत कराया गया था।

जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ कर अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रसार प्रचार किया गया।

जिसके फलस्वरूप दिनांक 18/06/2023 को पुलिस टीम को प्रेम नगर पुल के पास से उक्त बालक अन्नु को सकुशल पुलिस द्वारा बरामद करने में सफलता हाथ लगी।

बालक के मिलने पर परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *