कोतवाली रानीपुर
एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह के दिशा निर्देशों पर जनपद पर बृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 27/06/23 को रानीपुर पुलिस द्वारा जमालपुर, सलमपुर, बैरियर नंबर 6 व गैस प्लांट क्षेत्र में बाहरी प्रदेशों से आए कर्मचारी, मजदूरों व फड़ ठेली वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सत्यापन अभियान चलाया गया।
सत्यापन के दौरान 82 मजदूर फैक्ट्री कर्मचारियों, किराएदारों का सत्यापन किया गया साथ ही 34 संदिग्धों को हिरासत में लेते हुए पुलिस एक्ट में चालान किया गया व 34 लोगों का चालान कर ₹9000 जुर्माना वसूला गया।