अभिनव चौरसिया के नए प्रतिष्ठान के शुभ मुहर्त के अवसर पर मुख्य अतिथि महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने उद्धघाटन करते हुए प्रतिष्ठान स्वामी को नए प्रतिष्ठान की शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के स्वामी अभिनव चौरसिया ने कहा कि ये हमारी दूसरी ब्रांच है और हम चार धाम यात्रा के तीर्थयात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने का कार्य रियायती दामों में कर रहे है। तीर्थयात्री भगवान की तरह है और उसको एक अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाना हमारा कर्तव्य इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए हम हर तीर्थयात्री को यात्रा में कोई तकलीफ न हो बेहतर वाहन उपलब्ध करवाते हुए अच्छी सुविधा देने को प्रयासरत है। जिसमे यात्रा की ऑनलाइन बुकिंग , रेलवे टिकट,मनी ट्रांसफर,गाड़ियों के साथ बाइक्स की भी उपब्धता रहेगी ।मुख्य अतिथि सुनील सेठी ने इस अवसर पर कहा कि हरिद्वार में पर्यटन से जुड़ा व्यापार एक अच्छी ऊंचाइयों को छू रहा है हर वर्ष व्यापार में बढ़ोतरी हो रही है सरकार के अच्छे प्रयासों चार धाम यात्रा पर सुलभ रास्ते बनने से यात्रियों आवागमन बड़ा है ओर व्यापार को बढ़ावा मिला है इसलिए सभी को यात्रियों को अच्छी सुविधाएं देते हुए अच्छे परमिट पास वाहन उपलब्ध करवाते हुए हरिद्वार धर्मनगरी का नाम रोशन रखना मकसद होना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष जितेंद चौरसिया,महामंत्री नाथीराम सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, धर्मपाल सिंह, बनारसी दास,सोनू चौधरी, उमेश चौधरी, राजेश भाटिया, मनोज ठाकुर रहे।