हरिद्वार। ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के अंतर्गत विधानसभा ज्वालापुर पुर्वी में बूथ संख्या 12 पर जिला कार्यकारिणी सदस्य संगीता प्रजापति ने यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री Narendra Modi जी के 9 वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यों से अवगत कराया,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में विगत नौ सालों में भाजपा द्वारा किए गए सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के बारे में बताया गया और भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान से जुड़ने के लिए लोगो को कहा गया। उत्तरी हरिद्वार के संत मंडल आश्रम व सुनहरी आश्रम में संतो की बैठक को संबोधित करते हुए ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी एक समान है भाजपा ने देश की जनता से किए वादे निभाने के साथ साथ सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ाने का काम किया।
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास अग्रसर है और 9 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा सुशासन और करीब कल्याणकारी योजना चलाकर देश के लोगों के साथ न्याय करने का काम किया।