ऋषिकेश। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा से गंगा के जलस्तर बढ़ने लगा है। ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से केवल 40 सेंटीमीटर नीचे है, जिसमें लगातार वृद्धि जारी है।
बीते दिनों बारिश थमने पर गंगा का जलस्तर घट गया था। मगर, बीती रात पर्वतीय क्षेत्रों में हुई भारी वर्षा के चलते गंगा की सहायक नदियों में उफान आ गया, जिससे ऋषिकेश में भी गंगा का जलस्तर लगातार वृद्धि करने लगा है।
शुक्रवार सुबह जहां गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा 339.50 मीटर से करीब 60 सेंटीमीटर नीचे था, वहीं दोपहर तक जलस्तर में लगभग 20 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। दोपहर 12 गंगा का जलस्तर 339.10 मीटर पहुंच गया था।
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, जलस्तर लगातार बढ़ती जारी है। शाम तक गंगा का जलस्तर 20 से 30 सेंटीमीटर तक बढ़ सकता है।
गंगा का जलस्तर बढ़ने से ऋषिकेश तथा आसपास क्षेत्र में गंगा के पक्के घाट पानी में डूबने लगे हैं। ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट का मुख्य आरती स्थल भी जलमग्न हो गया है।