हरिद्वार। मां भगवती जन सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने हरि चौक (डेंसो चौक) तक पौधारोपण का काम खत्म कर दिया है यहां तक लगभग 600 पौधे का रोपण किया गया है पौधारोपण का काम गंग नहर भाईचारा ढाबे से हरि चौक तक (डेंसो चौक) तक किया गया है। सभी कार्यकर्ताओं को इस पौधारोपण कार्य को करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद मां भगवती उन सभी कार्यकर्ताओं पर हमेशा अपना आशीर्वाद बनाए रखें।
संगीता प्रजापति ने प्रेस वार्ता में बताया पूरे हरिद्वार क्षेत्र में हमारे 1000 पौधे लगाने का प्रयास है। जिसमें संस्था द्वारा अच्छा 600 पौधे लगा दिए गए हैं।