क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा किया गया थाना कनखल का अर्धवार्षिक निरीक्षण

एसएसपी हरिद्वार के निर्देशित क्रम में आज दिनांक 22 /09/ 23 को क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कनखल का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया जिसमें थाने की सरकारी संपत्ति रखरखाव, हवालात, मालखाने का रखरखाव तथा थाने की पुलिस कर्मचारी बैरक और मेस का निरीक्षण किया गया थाने की साफ -सफाई संतोषजनक पाई गई।

निरीक्षण के दौरान माननीय न्यायालय से निस्तारित केसों के माल तथा आबकारी अधिनियम व मोटर वाहन अधिनियम में सीज वाहनों के निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष कनखल को निर्देशित किया गया। थाने पर मौजूद समस्त अधिकारी कर्मचारियो का क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सम्मेलन लेकर समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *