परेड व पुलिस लाइन निरीक्षण उपरांत एसएसपी ने PMS के बच्चों को बांटे 600 स्कूली बैग, बच्चे खुश

रोशनाबाद

आज सुबह पुलिस लाइन में परेड एवं पुलिस लाइन के निरीक्षण उपरांत एसएसपी हरिद्वार श्री परमेंद्र डोबाल द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों को 600 स्कूली बैग बांटे गए। इस दौरान एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह एवं एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा भी खुशी-खुशी बच्चों को स्कूली बैग बांटे गए। फिनोलेक्स कंपनी के सहयोग से प्राप्त हुए इन स्कूली बैग को पाकर सभी बच्चे काफी खुश हुए।

तालियों की करतल ध्वनि के बीच जनपद के शीर्ष पुलिस अधिकारियों से स्कूली बैग मिलने से स्कूल प्रबंधक एवं स्कूली छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित हुई और अधिकारियों समेत कंपनी प्रबंधन का धन्यवाद किया।

उक्त कार्यक्रम के दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी देहात स्वप्न किशोर, क्षेत्राधिकारी सदर स्वप्निल मुयाल व क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर सुश्री निहारिका सेमवाल,फिनोलेक्स कंपनी के HR HEAD श्री विनीत कुमार, प्लांट हेड श्री प्रवीण, एडमिन श्री संजय, प्रधानाचार्य पी.एम.एस. श्रीमती ममता तोमर एवं पुलिस के अन्य उच्च अधिकारीगण व स्कूल स्टाफ मौजूद रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *