लघु व्यापार एसोसिएशन ने सदस्यों को वितरित किए परिचय पत्र

हरिद्वार, 29 फरवरी। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने चंडी मार्ग स्थित प्रथम वेंडिंग जोन के प्रांगण में बैठक के दौरान संगठन के प्रतिनिधियों व सदस्यों को परिचय पत्र वितरित किए गए। इस दौरान संगठन की और से फेरी नीति नियमावली के अनुसार नगर निगम प्रशासन द्वारा पंजीकृत सभी लघु व्यापारियों को कारोबारी लाइसेंस दिए जाने की मांग भी की गयी। इस अवसर पर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि रेहड़ी पटरी पर काम करने वाले संगठन के सभी सदस्यों को परिचय पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ताकि आवश्यकता होने पर वे अपनी पहचान बता सकें। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा, कांवड मेले व अन्य स्नान पर्वो के दौरान अन्य राज्यों से भारी तादाद में स्ट्रीट वेंडर्स कारोबार करने के लिए हरिद्वार आते हैं। इसलिए अन्य राज्यों से आने वाले स्ट्रीट वेंडर्स का नगर निगम प्रशासन द्वारा पंजीकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना, राष्ट्रीय पथ विक्रेता संरक्षण अधिनियम, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के दृष्टिगत वर्ष 2018 के नगर निगम के सर्वे के अनुसार नगर निगम में पंजीकृत लघु व्यापारियों को विक्रय प्रमाण पत्र लाइसेंस दिए जाने की मांग को लेकर शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बलवीर गुप्ता, श्यामजीत, महेंद्र सैनी, मनोज कुमार, सचिन राजपूत, कपिल कुमार, वीरेंद्र सिंह, मोहनलाल, मनोज कुमार, राम बहादुर, ओमप्रकाश कालियान, अनिल कुमार, मुन्नालाल, चंदन रावत, विजय, लालचंद, भोले शंकर, अनूप, सुमन गुप्ता, सुनीता चैहान, आशा देवी, मंजू पाल आदि लघु व्यापारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *