सडक पर खुले आम शराब पी रहे लोगों का पुलिस ने किया चालान

हरिद्वार, 3 मार्च। सड़क पर खुलेआम शराब पीने और आने जाने वालों को परेशान कर रहे कार सवारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना श्यामपुर पुलिस ने कार चालक सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर सभी का चालान कर दिया। रसियाबड़ के पास सड़क पर खुले आम शराब पीने और आने जाने वाले लोगों को परेशान करने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रशांत कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी राजपुर रोड देहरादून, दीपक पुत्र प्रेम भारद्वाज, सुनील कुमार पुत्र सुरेश प्रसाद, अनुराग कलूडा पुत्र कलम सिह निवासी गढी श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून को हिरासत में लेेेकर सभी का पुलिस एक्ट के तहत चालान कर दिया। साथ ही एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कार को भी सीज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *