क्षतिग्रस्त हुई नहर की सुरक्षा रेलिंग

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी के लक्सर मार्ग पर छोटी नहर की पुलिया पर बनी सुरक्षा रेलिंग क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों व व्यापारियों का कहना है कि संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस मार्ग से सिंहद्वार से लक्सर तक रोजाना भारी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, जिससे शाम के समय जाम की स्थिति भी बन जाती है।

व्यापारियों के अनुसार, वाहनों की टक्कर से पुलिया की रेलिंग कई बार क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सिंचाई विभाग व लोनिवि को शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। रेलिंग टूटने से वाहनों के नहर में गिरने की आशंका बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *