हरिद्वार: निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। दोनों संतों ने सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार के प्रयास सराहते हुए गृहमंत्री को बधाई दी। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि शाह सनातन प्रेमी हैं और उनके नेतृत्व में देश के अनेक राज्यों में मठ और मंदिरों को व्यवस्थित किया जा रहा है।
शाह की कार्यशैली सबको साथ लेकर चलने वाली है। उनके निर्णय स्पष्ट और दृढ़ होते हैं, जिससे श्रद्धालुओं का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा कि शाह अपने वक्तव्यों में सनातन संस्कृति के संरक्षण की बात करते हैं। धार्मिक स्थलों की उनकी यात्राओं से सनातन धर्म प्रेमियों में आस्था और आकर्षण बढ़ा है। दोनों संतों ने गृहमंत्री से देश के कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा की। महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में मिली जीत पर बधाई दी।