हरिद्वार: श्यामपुर क्षेत्र में ‘हर घर जल’ मिशन के तहत कनेक्शन दिए गए। लेकिन, इन दिनों पेयजल लाइन में लीकेज के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संत रविदास मंदिर के गेट के पास बीते एक सप्ताह से सड़क पर लगातार पानी बह रहा है, जिससे राहगीरों और श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
इस कारण न केवल सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, बल्कि आसपास के इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इस क्षेत्र में पहले से ही लो प्रेशर की समस्या थी और अब लीकेज ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोगों ने मांग उठाई कि जिम्मेदार विभाग मौके पर पहुंचकर तत्काल लीकेज की मरम्मत कराए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और लोगों को राहत मिल सके।