कनखल में 15 हजार को नहीं मिला पीने का पानी

हरिद्वार। उत्तराखंड जल संस्थान ने बुधवार को कनखल में पानी की पाइप लाइन की मरम्मत के काम किया। इस दौरान क्षेत्र की करीब 15 हजार की आबादी को दिन में पीने का पानी नहीं मिला। आठ घंटे तक पानी की सप्लाई बाधित होने से लोगों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। मरम्मत काम के लिए आसपास के पंपिंग स्टेशनों को बंद किया गया था। बुधवार को जल संस्थान ने संदेश नगर क्षेत्र में लीकेज पानी की पाइप लाइन की मरम्मत की।

इस दौरान सुबह 10 बजे क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद की गई। मरम्मत काम पूरा होने के आठ घंटे का समय लग गया। शाम छह बजे तक क्षेत्र में पानी की सप्लाई सुचारू हो सकी। दिन में लोगों को आठ घंटे तक पानी के लिए परेशान होना पड़ा। घरों और दुकानों पर पानी का स्टॉक समाप्त होने के बाद लोगों को पानी की वैकल्पिक व्यवस्था अपने स्तर से करनी पड़ी।

क्षेत्र के संदेश नगर, चौक बाजार, हनुमंत पुरम, अरिहंत विहार आदि में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। शाम के समय पानी की सप्लाई सुचारू होने के बाद लोगों को राहत मिली। एसडीओ राकेश बमराड़ा ने बताया कि लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत काम के लिए पानी की सप्लाई बंद की गई थी। पाइप लाइन में वेल्डिंग का काम किया गया। इस कारण आसपास के पंपिंग स्टेशनों को बंद करना पड़ा था। बताया को शाम को पानी को आपूर्ति चालू कर दी गई थी। लोगों को पूर्व में सूचना उपलब्ध कराई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *