हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में मकान का सौदा कर बैनामा न करने के साथ लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के अनुसार, शिकायतकर्ता शाहबाज पुत्र शाकिर अली निवासी मोहल्ला हज्जाबान ज्वालापुर ने तहरीर सौंपी।
उसने मोहल्ला हज्जाबान निवासी आसमा उर्फ अनुराधा से 17.50 लाख रुपये में मकान खरीदने का सौदा किया। शुरू में तीन लाख रुपये बयाना दिया। 11 सितंबर 2025 को शेष 14.50 लाख रुपये देकर बैनामा होना था। लेकिन, तय तारीख पर उपनिबंधक कार्यालय में बहाना बनाकर बैनामा टाल दिया गया।
उपनिबंधक कार्यालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोपी ने यह कह दिया कि उसे केवल 50 हजार रुपये मिले, जबकि पंजीकृत इकरारनामे में तीन लाख रुपये का जिक्र है। जब मोहल्ले के लोगों के जरिये बैनामा कराने की बात की गई, तो दोनों ने साफ इनकार कर दिया। उसके साथ गाली-गलौच और धक्का-मुक्की की गई। जान से मारने की धमकी भी दी गई।