स्मैक तस्करी कर रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार। पथरी थाना पुलिस ने 8.35 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ मिशन के तहत एसएसपी के निर्देश पर सोमवार को चेकिंग की जा रही थी। तभी धनपुरा क्षेत्र में गन्ना तोल के पास संदिग्ध को पकड़ा गया।

आरोपी शौकीन उर्फ सुक्खा पुत्र कासिम लाल निवासी धनपुरा पथरी से स्मैक मिली। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई में फेरूपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार, कांस्टेबल रविंद्र और वीरेंद्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *